खसरा-खतौनी निकलवाकर तैयार करते थे फर्जी कागज...फिर हड़प लेते थे किसानों की जमीन

खसरा-खतौनी निकलवाकर तैयार करते थे फर्जी कागज...फिर हड़प लेते थे किसानों की जमीन

बदायूं। खसरा-खतौनी निकलवाकर फर्जी कागजात तैयार कराने और फिर किसानों की जमीन हड़पने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये जोग जमीन के असली मालिक के दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार करते थे और फिर खुद उनका मालिक बनकर जमीन पर कब्जा करके उसका सौदा कर लेते थे। 

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने वाईपास रोड किनारे बने एक ट्यूबवेल की कोठरी पर छापा मारा। वहां से पुलिस ने बब्लू पुत्र सियाराम निवासी अठर्रा थाना अलापुर हाल निवासी बुद्धि बिहार कॉलोनी, अजय यादव उर्फ जगओम पुत्र छोटेलाल निवासी नौशेरा, सत्यप्रकाश उर्फ साधू पुत्र हरपाल सिंह निवासी नौशेरा तथा बब्लू उर्फ रंजीत पुत्र मैदान सिहं निवासी कोठा थाना अलापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, ये आरोपीकिसानों की कृषि जमीन से सम्बन्धित खसरा खतौनी निकलवाकर उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर लेते थे तथा असली किसानों की कृषि भूमि को हड़प लेते थे। इनमे खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं तथा जमीनों के अभिलेखों से फर्जीवाड़ा किये जाने के काफी साक्ष्य मौजूद हैं। इसके सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई राजीव चौहान, हेड कांस्टेबल प्रतीक्ष प्रताप सिहं, कांस्टेबल रिंकू सिंह, धर्मेन्द्र सिंह तथा रिंकू चौधरी शामिल रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto