मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां, खुद का हुनर देखकर खिल उठे चेहरे

मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने बनाई सुंदर राखियां, खुद का हुनर देखकर खिल उठे चेहरे

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए राखी मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके माध्यम से उनको घर में उपलब्ध वस्तुओं का पुनः उपयोग करते हुए राखी बनाकर उसका बहुमूल्य उपयोग करना तथा क्रियात्मक प्रशिक्षण सिखाया गया। 

इस प्रतियोगिता के माध्यम से बाजार में उपलब्ध महंगी राखियाँ खरीदकर ही नहीं वरन् अपनी कलात्मकता और गुणात्मकता के परिचय के साथ-साथ अपनी मेहनत एवं लगन के माध्यम से अपने अनूठे प्रेम का प्रदर्शन कर भाई-बहन के सौहार्द को 

बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। यहां बच्चों को घर में ही उपलब्ध वस्तुओं के प्रयोग के माध्यम से फिजूलखर्ची से बचना तथा साधनों का अधिकतम सदुपयोग कर अपने कौशल तथा ज्ञान का परिचय प्रदान करने का महत्व बताया गया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत बताया कि ऐसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अपनो के लिए कुछ करते हुए अपने प्रेम को प्रदर्शित करने से नैतिक मूल्यों का विकास भी होता है तथा ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनमें क्रियात्मक एवं कौशल ज्ञान का विकास भी होता हैं।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto