बदायूं। विगत पांच से आठ अगस्त को ग्रेटर नोएडा स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीबीएसई नार्थ जॉन-01 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 आयोजित की गई।
इसमें ब्लूमिंगडेल स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा संस्कृति राज भारती, स्वरा संग्राम जाधव, कक्षा सात की सांझी तथा कक्षा छह की मानवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुये सीबीएसई कलस्टर नेशनल के लिए क्वालीफाई किया एवं गोल्ड मेडल हासिल किये।इनके साथ ही कक्षा आठ की खुशी रानी एवं विदुशी ने सिल्वर मेडल जीते।

सभी चयनित एवं गोल्ड मेडलिस्ट बालिकाएं सितम्बर में भोपाल में सीबीएसई राट्रीय टीम में चयन के लिए भागीदारी करेंगी। इस अवसर पर स्कूल की अध्यक्ष पम्मी मेंहदीरत्ता व निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता ने सभी छात्राओं को बधाई देकर उत्साहवर्धन किया। मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर व उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुये आगे भी अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित किया तथा रा’ट्रीय टीम में चयन के लिए शुभकामनायें दी। विद्यार्थियों की इस सफलता पर उनके कोच एवं शिक्षक सिराज अहमद एवं शैलेन्द्री को भी सराहा गया एवं बधाई दी गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
