एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने जानी इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातें
SAB KI BAAT
Feb 21 2026
1330
बेसिक के सभी ब्लॉक के बच्चों ने किया प्रतिभाग
सबकी बात न्यूज
बदायूं। समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को परिषदीय तथा पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने एक्सपोजर विजिट के दौरान बरेली के रामनगर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक जैन मंदिर का भ्रमण किया और महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक किले को भी देखा।
पांडव पुत्र महाबलशाली भीम की गदा को देखकर बच्चे बेहद रोमांचित नजर आए। बच्चों ने प्राचीन जैन मंदिर और किले के बारे में लोगों से जानकारी की। इससे पूर्व सभी बच्चे बीएसए कार्यालय पहुंचे जहां वित्त एवं लेखाधिकारी श्याम मोहन दास गुप्ता ने हरी झंडी देकर एक्सपोजर विजिट की बसों को रवाना किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में जनपद के 15 ब्लॉक और नगर क्षेत्र के करीब 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रवाना हुई एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी बातों को जाना। जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष बच्चे एक्स्पोज़र विजिट के दौरान विभिन्न स्थानों को जाते हैं और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एक्सपोजर विजिट का मुख्य मकसद ही बच्चों को इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातों की जानकारी करना होता है जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। एक्सपोजर विजिट में डीसी कस्तूरबा गांधी ज्योत्सना, जिला समन्वयक्त समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक निर्माण रोहित कुमार के अतिरिक्त शिक्षक रजनीश कुमार सक्सेना, गुरजीत देओल, सुमित्रा बंसल, प्रिया बंसल, अनुज कुमार शर्मा, पूनम सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, दामोदर सिंह यादव, राजीव कुमार, ऋषि कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
491
-
राजनीति
160
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
