बदायूं के इस गांव में होलिका दहन पर छाया संकट...पुलिस पहुंची फिर भी नहीं बनी बात

बदायूं के इस गांव में होलिका दहन पर छाया संकट...पुलिस पहुंची फिर भी नहीं बनी बात

ग्रामीण बोले- कई सालों से जिस स्थान पर हो रहा दहन, वहां कर लिया कब्जा

बिल्सी तहसील के गांव धर्मपुर जाटान का है मामला

बदायूं। तहसील बिल्सी के गांव धर्मपुर जाटान में इस बार होलिका दहन पर संकट के बादल छा गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर सालों से होलिका दहन होता आ रहा है, उसको निजी संपत्ति बताते हुए कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में इस बार वे होलिका दहन कहां करेंगे। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बात की। हालांकि कोई निष्कर्ष फिलहाल नहीं निकल सका है। 

तहसील बिल्सी के थाना उघैती के अंतर्गत आने वाले गांव धर्मपुर जाटान के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक स्थान पर कई सालों से एक स्थान पर होलिका दहन होता आ रहा है। कुछ बुजुर्ग तो इस अवधि को सौ साल से भी ज्यादा बता रहे हैं। अब इस जगह को कुछ लोगों ने अपनी निजी संपत्ति बताते हुए कब्जा कर लिया है। अब तक यह जमीन ग्राम समाज की मानी जाती रही है लेकिन कब्जा करने वाले लोग इसे अब निजी बता रहे हैं। बराबर में ही जो ग्राम समाज की जगह है वहां पानी भरने से तालाब नुमा हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने होलिका दहन करने के लिए संकट पैदा हो गया है। गांव के श्रीपाल सिंह, अमरपाल सिंह आदि लोगों ने समाधान दिवस तथा अधिकारियों के यहां प्रार्थनापत्र देकर समस्या के निदान की मांग की है। इधर, शनिवार को थाना पुलिस तथा एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों से बात की। 

-------

नई जगह के लिए करने होंगे विधि विधान

बदायूं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले तो गांव में होलिका दहन को जगह नहीं बची और यदि कहीं नई जगह पर नई परंपरा डाली जाती है तो कई समस्याएं आएंगी साथ ही पूरे विधि विधान से अनुष्ठान आदि करने होंगे, जिसमें काफी खर्चा भी आएगा। ग्रामीणों ने अधिकारियों से समस्या के निदान की मांग की है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto