'यहां मिल रहा है अच्छा आलू' ...कहकर बुलाया व्यापारियों को, फिर बंधक बनाकर मांगे पांच लाख

'यहां मिल रहा है अच्छा आलू' ...कहकर बुलाया व्यापारियों को, फिर बंधक बनाकर मांगे पांच लाख

बदायूं। हापुड़ में अच्छी किस्म का आलू मिलने की बात कहकर कुछ लोगों ने दो आलू व्यापारियों को हापुड़ बुला लिया और बाद में उन्हें बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने हापुड़ जाकर व्यापारियों को मुक्त कराया और एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि तीन भाग गए। 

उझानी के गांव जिरौलिया निवासी ओमप्रकाश और रोशननगर निवासी राजू आलू व्यापारी हैं। विगत 20 अक्तूबर को ओमप्रकाश के एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन करके कहा कि हापुड़ में अच्छी किस्म का आलू बिक रहा हैं। इसे आकर देख लो, अच्छा मुनाफा हो जाएगा। 21 अक्तूबर को ओमप्रकाश व राजू 90 हजार रुपये लेकर हापुड़ पहुंच गए। आरोप है कि यहां पहुंचने पर अक्षय और उसके साथ मौजूद बदमाशों ने दोनों बंधक बना लिया। 22 अक्तूबर को बदमाशों ने राजू के मोबाइल से उसके परिजनों से बात कराई तथा पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद उनके परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। 

रात में ही उझानी पुलिस हापुड़ पहुंच गई और सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को बदमाशों को हापुड़- मुरादाबाद हाईवे पर घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनों व्यापारियों को छुड़ाकर एक बदमाश को भी पकड़ लिया जबकि तीन बदमाश भाग गए। पकड़ा गया बदमाश हापुड़ का मोनू त्यागी है। पूछताछ में उसने फरार बदमाशों के नाम मोहित कुमार, अक्षय सिंह और कमल निवासी हापुड़ बताए। इनमें मोहित को सिपाही बताया जा रहा है जो जो हापुड़ में ही तैनात है।

-----------

एक व्यापारी का रिश्तेदार बताया जा रहा फरार सिपाही

बदायूं। मोहित नाम के जिस सिपाही का नाम इस घटना में आ रहा है वह एसओजी में भी तैनात रहा है तथा उसे ओमप्रकाश का रिश्तेदार बताया जा रहा है। बताते हैं कि घटना का तानाबाना भी उसने बुना था। जिसने उन्हें बंुलाया था वह भी उनका रिश्तेदार है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto