बदायूं में नाबालिग छात्रा की मिली लाश...हत्या, आत्महत्या या ऑनर किलिंग !
SAB KI BAAT
Jul 09 2025
2050
बदायूं। हजरतपुर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग छात्रा की लाश मिली। उसके गले पर निशान मिले हैं। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है तो परिवार वालों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं कुछ ग्रामीणों में दबी जुबान चर्चा ऑनर किलिंग को लेकर भी हो रही है। अब सच्चाई क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
गांव में मंगलवार रात एक 16 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि किशोरी रात को पड़ोस में बने एक घेर में शौच को गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उन्होने उसे तलाश करना शुरू कर दिया। जब वह घेर की तरफ पहुंचे तो गांव का ही एक युवक उन्हें भागता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने उस युवक पर किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है। चर्चा इस बात को लेकर भी है कि किशोरी का रेप करके उसकी हत्या की गई है तो वहीं कुछ ग्रामीण दबी जुबान इसे किशोरी के प्रेमसंबंध और ऑनर किलिंग से भी जोड़ रहे हैं।
इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के गले पर निशान भी बने हुए थे। पुलिस से आत्महत्या के एंगल से भी देख रही है। हालांकि सीओ दातागंज केके तिवारी का कहना है कि अभी तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT