बहाना ढूंढती है मौत...पांच साल की मासूम समेत एक बुजुर्ग की ऐसे चली गई जान
SAB KI BAAT
Jul 09 2025
1360
बदायूं। पांच साल की एक मासूम और करीब 64 वर्षीय बुजुर्ग को मौत ने अपने शिकंजे में कस लिया। दोनों की ही मौत सड़क हादसे में हुई। ये हादसे बिसौली के गांव भटपुरा और दिसौलीगंज के पास हुए।
बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी दीपेंद्र जाटव की पांच साल की बेटी नैंसी मंगलवार की रात अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान चन्दौसी की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार भगाकर ले गया।
दूसरा हादसा बुधवार को गांव दिसौलीगंज के पास हुआ। गांव निवासी 64 वर्षीय नन्हेलाल के किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने वह श्मशान घाट जा रहे थे। इसी बीच मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर बदायूं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
