हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का किया भूमि पूजन, 10 को सिलहरी में होगा आयोजन
SAB KI BAAT
Feb 06 2026
1640
बदायूं। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रस्तावित सलारपुर मंडल के हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का जिला प्रचारक भारत एवं समिति के अध्यक्ष अनेकपाल सिंह, सचिव जोगेंद्र सिंह पटेल एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सदस्य जगपाल द्वारा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर अवधेश पटेल, आर्यन पटेल, दिलीप कुमार, धनपाल सिंह, विवेक राठौर, राजेंद्र सिंह समेत अन्य कई हिंदू समाज के वरिष्ठ और सम्मानित लोग उपस्थित रहे। इस निमित्त प्रचार प्रसार के वाहन को जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं प्रांतीय सदस्य और अन्य समिति के सदस्य और ग्रामीणों के साथ मिलकर
ओम का ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। समस्त जातियों में समानता का उद्देश्य लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया है। जिला प्रचारक भारत ने बताया कि प्रस्तावित 10 फरवरी दिन मंगलवार को ग्राम सिलहरी में प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुमुक्ष जी महाराज वरिष्ठ कथा वाचक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक शशांक भाटिया उपस्थित रहेंगे। उनके उद्बोधन के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT