मदर एथीना के बच्चों ने देखा बरेली स्थित कोका-कोला कंपनी का प्लांट

मदर एथीना के बच्चों ने देखा बरेली स्थित कोका-कोला कंपनी का प्लांट

शैक्षिक भ्रमण पर वृंदावन वैवरेज में जाकर प्राप्त की महत्वपूर्ण जानकारियां

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को कोका-कोला की फ्रेंचाइजी बॉटलर कंपनी वृंदावन वेबरेज का शैक्षिक भ्रमण किया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। 


शैक्षिक भ्रमण वर्तमान शिक्षा प्रणाली का महत्त्वपूर्ण अंग है इसी क्रम में मदर एथीना के कक्षा-11 के वाणिज्य (कॉमर्स) के विद्याथी बरेली के परसाखेड़ा स्थित वृंदावन वेबरेज (यूनिट ऑफ कोका-कोला कंपनी) पहुंचे। 


कंपनी के अधिकारी शैषेंद्र सिंह और अनिकेत सकेरा ने बच्चों को कंपनी के इतिहास और उसके उत्पादों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि कम्पनी 256 प्रकार के उत्पाद बनाती है तथा पूरे विश्व में एक दिन में एक बिलियन उत्पाद सर्व कर देती है। मैंगो जूस बनाने के लिये कम्पनी तोतापरी और एलफांसों जैसे उच्च


गुणवत्ता वाले आमों का प्रयोग करती है। उन्होंने वहां किनले वॉटर प्लांट का निरीक्षण भी विद्यार्थियों को कराया तथा उसकी जानकारी देते हुये बताया कि कंपनी अपनी आवश्यकता का 85 प्रतिशत पानी भूमिगत जल से प्राप्त करती है और साथ ही ‘वाटर हार्वेस्टिंग’ के द्वारा इसका 105 प्रतिशत वापस पूरा भी करती है। कंपनी का प्लांट स्वच्छता और गुणवत्ता की दृष्टि से विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार है, यह पूरी तरह स्वचालित प्लांट है। कम्पनी के उत्पादों की पैंकिंग के लिये प्रयोग में लाई जाने वाली बोतलें भी कंपनी में ही बनाई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लांट में प्रयोग हो रही मशीनों और उनकी कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।

------

''शैक्षिक भ्रमण शिक्षा का व्यावहारिक रूप है। यह विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करता है तथा उनमें समस्या समाधान की योग्यता उत्पन्न करता है। शैक्षिक भ्रमण से प्राप्त जानकारियां विद्यार्थियों के मानस पटल पर सदा के लिये अंकित हो जाती हैं। इससे विद्यार्थियों के चिंतन और तार्किक शक्ति को बढ़ावा मिलता है।''

चयनिका सारस्वत, निदेशिका, मदर एथीना स्कूल



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto