उझानी सब्जी मंडी के पास हुआ भंडारा, हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
SAB KI BAAT
Aug 03 2025
1380
बदायूं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अमन नक़वी ने श्रावण मास के अंतिम रविवार को उझानी सब्ज़ी मंडी के निकट शिवभक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें प्रदेश मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अरशद अल्वी मौजूद रहे।
अरशद अल्वी ने कहा कि देश की एकता, अखंडता सांप्रदायिक सद्भाव के लिए सभी जाति समुदाय को एक होना होगा। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से देश में एकता और अखंडता को मजबूती मिलती है।
अमन नकवी ने कहा ये भंडारा साम्प्रदायिक एकता का प्रतीक रहा। इसमें परोसदारी का ज़िम्मा दोनों समुदाय के लोगों ने उठाया था। भंडारा सुबह 11 बजे से शुरू हुआ जो शाम तक चला। इसमें करीब तीन हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। भंडारे में पूरी-सब्जी व हलवा की प्रसादी बांटी गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज़ आलम, नसीम खान, सौरभ, अजय, किशन, धीरज, एजाज़ खान आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT