भरकुइयां स्थित सनातन धर्म मंदिर में शिवालय का कराया गया निर्माण
SAB KI BAAT
Aug 03 2025
2040
दिल्ली के व्यवसायी पं. हरिमोहन शर्मा तथा कुणाल मोहन शर्मा का पैतृक गांव है भरकुइयां
सबकी बात न्यूज
बदायूं। बिल्सी तहसील स्थित ग्राम भरकुइयां में सावन के पावन माह में सनातन धर्म मंदिर में शिवालय का भव्य निर्माण कराया गया। दिल्ली के बड़े व्यवसायी पंडित हरिमोहन शर्मा एवं कुणाल मोहन शर्मा की ओर से अपने पैतृक ग्राम में यह भव्य आयोजन कराया गया।
ग्राम भरकुइयां में गत वर्ष भी माता नवदुर्गा मंदिर स्थापना, मंदिर निर्माण, भव्य द्वार का निर्माण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। इन समस्त धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन गत कई वर्षों से पंडित गिरधारी लाल शर्मा, मुन्नालाल शर्मा परिवार की ओर से कराया जाता रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पंडित हरिमोहन शर्मा द्वारा बताया गया कि सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए गांव में आगे भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंदिर में हनुमान जी की 20 फीट ऊंची प्रतिमा की भी स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर दिल्ली के गौरीशंकर मंदिर के मुख्य महंत पंडित प्रभाकर एवं सहयोगी पंडित गंगाराम, जयप्रकाश ने मंत्रोच्चार द्वारा शिवालय की स्थापना की। शिवालय की स्थापना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुमुद शर्मा, विकास शर्मा, अनिल प्रधान, महेश शर्मा, गौरव शर्मा, सुरेंद्र, रामबाबू, राकेश समेत दिल्ली के कई व्यवसायी, विभिन्न व्यापारी परिवार एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT