घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा (देखें वीडियो)

घूस ले रहा था हेड कांस्टेबल...एंटी करप्शन ने रंगेहाथ धरा (देखें वीडियो)

बदायूं। इस्लामनगर की महिला क्राइम इंस्पेक्टर के बाद अब एक और पुलिस कर्मी रिश्वतखोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उसके साथ एक दरोगा भी घूसखोरी में शामिल है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन रंगेहाथ पकड़े जाने के कारण एंटी करप्शन टीम हेडकांस्टेबल को बरेली ले गई है।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी में एक व्यक्ति तथा उसके बेटे के खिलाफ एक अन्य व्यक्ति ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। बताते हैं कि पुलिस में शिकायत की गई तो हेड कांस्टेबल प्रवेंद्र सिंह आरोपित पक्ष से 20 हजार रुपये की मांग ये कहकर मांगने लगा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति से समझौता करा देंगे। इसमें दरोगा महेश कुमार भी शामिल था। आरोप है हेड कांस्टेबल उस पर लगातार रुपये देने का दबाव बना रहा था, जिस पर आरोपित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शुक्रवार को टीम इंस्पेक्टर काशीनाथ के नेतृत्व में बदायूं पहुची और हेड कांस्टेबल को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने दरोगा और हेड कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और रंगेहाथ पकड़े गए हेड कांस्टेबल को अपने साथ बरेली ले गई। 

-----

इस संबंधित खबर को भी पढ़ें--

- इस्लामनगर में घूस लेते पकड़ी गई इंस्पेक्टर क्राइम, दुष्कर्म पीड़िता से लिए थे 50 हजार

https://sabkibaat.in/post/inspector-crime-caught-taking-bribe-in-islamnagar-took-rs-50-thousand-from-rape-victim

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto