टहनी को बना लिया नाव, फिर तालाब में नहाने लगे बच्चे....संतुलन बिगड़ा तो डूब गया छात्र, मौत

टहनी को बना लिया नाव, फिर तालाब में नहाने लगे बच्चे....संतुलन बिगड़ा तो डूब गया छात्र, मौत

बदायूं। पेड़ की टहनी को नाव बनाकर तालाब में नहा रहे बच्चों के साथ हादसा हो गया। कक्षा सात में पढ़ने वाले एक छात्र का लकड़ी से संतुलन बिगड़ा और वह तालाब में जा गिरा। डूबकर उसकी मौत हो गई। 

मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर इलाके का है। यहां करेंगी रोड पर एक तालाब है। सोमवार को सैदपुर के मोहल्ला झंडा निवासी महशर खां का 14 साल का बेटा हसन मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ तालाब गया था। वह कक्षा सात का छात्र था। यहां बच्चों ने पेड़ की एक टहनी को नाव बना लिया और उसे तालाब में डालकर नहाने लगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और हसन तालाब में जा गिरा। उसे देखकर अन्य बच्चे शोर मचाने लगे लेकिन तब तक हसन तालाब में डूब गया था। कुछ लोग तालाब में कूद और हसन को ढूंढने की कोशिश की। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद उसे तालाब से निकाला जा सका, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

------
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें- 

खेलते-खेलते तालाब के किनारे जा पहुंचा तीन साल का बालक...पैर फिसला और चली गई जान

नहाने घुसे थे गड्ढे में, पर नहीं लगा पाए गहराई का अंदाजा...दो सगे भाइयों की डूबकर मौत

दो जिंदगी और खत्म...पहले भी कई की जान लील चुके हैं 'मौत के गड्ढे'

रास्ते से गुजर रहा था छोटा भाई...गड्ढे में उतराती देखी बड़े भाई की लाश तो उड़ गए होश

'मम्मी, भैया डूब गया' ! छोटा भाई चीखता हुआ आया पर तब तक...

वो तो खेलने गया था तालाब के किनारे...पर मौत कर रही थी इंतजार
https://sabkibaat.in/post/death-of-a-child





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto