सब की बात न्यूज। चन्दौसी के मौलागढ़ इलाके में छह साल के बालक की पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। छह और चार साल के दोनों भाई वहां खेल रहे थे कि अचानक बड़े भाई का पैर फिसल गया और वह गड्ढे में डूब गया।
चन्दौसी नगर से सटे मौलागढ़ में रहने वाले जॉनी फलों का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार की सुबह उनका छह साल का बड़ा बेटा कार्तिक व चार साल का छोटा बेटा आरब घर से 100 मीटर दूर एक खाली प्लॉट पर खेलने चले गए। प्लॉट में काफी पानी भरा हुआ है। बताते हैं कि दोनों बालक वहां खेल रहे थे कि इसी दौरान कार्तिक का पैर फिसला और वह पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। कुछ देर तक आरब ने उसके बाहर आने का इंतजार किया मगर उसके बाहर नहीं निकलने पर वह दौड़ता हुआ अपने घर पहुंचा और मां से कहा कि भैया पानी में डूब गया है। मां चीखती-चिल्लाती मौके पर पहुंची।
चीख पुकार सुनकर पास ही एक मकान में लिंटर डाल रहे मजदूर भी वहां आ गए। वे पानी में कूद पड़े और मशक्कत से कार्तिक को निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक कार्तिक एक निजी स्कूल में यूकेजी का छात्र था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
