एक दिन की बारिश में प्राइवेट बस स्टैंड का बुरा हाल, दुकानों के भीतर भर गया पानी
SAB KI BAAT
May 04 2026
3140
दुकानदारों समेत राहगीर भी परेशान, पालिकाध्यक्ष से समस्या के निदान की मांग
सबकी बात न्यूज
बदायूं। एक दिन की बारिश ने प्राइवेट बस स्टैंड और आसपास की दुकानों का बुरा हाल कर दिया। हालत ये हो गई कि दुकानों के अंदर तक बारिश का पानी भर गया, जिससे दुकानदारों समेत राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि यहां पानी का कोई निकास नहीं है। बदायूं क्लब के सामने नाला चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। नगर पालिका द्वारा सफाई न करवाने के कारण दुकानों में पानी भरा जा रहा है। प्राइवेट बस स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था
ढंग से नहीं है। पानी पीने के जो हैंडपंप लगे हुए हैं वह भी खराब पड़े हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा यहां जो ठेका दिया गया है वह प्रति बस से प्रति चक्कर 50 रुपये की वसूली करते हैं लेकिन स्टैंड पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है।
प्रशांत, राशिद, आसिफ अली, मुस्तैद अली, अनवर अली, यासीन, गुड्डू, वसीम, तौफीक, विनोद कुमार, राजीव, साजिद हुसैन, सदाकत हुसैन, मोहम्मद मारूफ, फारूक अली, पप्पू फारुकी, रिंपी पाहवा, नमन जैन, जाकिर, अजहरुद्दीन, सुजान, एहसान अली आदि ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द कोई समाधान कराया जाए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT