84 घंटा हनुमान मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल का पर्व
SAB KI BAAT
May 05 2026
1700
आकर्षक रूप से सजाया गया फूल बंगला, श्री हनुमान जी का दरबार एवं मंदिर परिसर
प्रातः काल हुआ श्री हनुमान जी का भव्य दिव्य श्रृंगार, शाम को हुआ श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं उतारी गई महाआरती
सबकी बात न्यूज
बदायूं। सराफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार पर बड़ा मंगल पर्व भक्ति भाव एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों के जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।
प्रातः काल आठ बजे सिंदूर एवं चमेली के तेल का चोला चढ़ाकर नवीन वस्त्र आभूषणों से हनुमान जी का भव्य-दिव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात आरती उतार कर एवं लड्डुओं का भोग लगाकर पूजन किया गया।
शाम को साढ़े सात बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ एवं आरती उतारकर बड़ा मंगल का पर्व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि भगवान श्री राम के अनन्य एवं परम भक्त कलयुग के जागृत देव है श्री हनुमान जी, जिनकी कृपा से भक्तों के रोग-शोक नष्ट हो जाते हैं। बड़ा मंगल के दिन ही श्री राम से श्री हनुमान जी का मिलन हुआ था।
इस मौके पर नगर के समस्त भक्तजनों ने उपस्थित होकर श्री राम और श्री हनुमान की आराधना कर भक्ति भाव के साथ दर्शन पूजन किया। श्री हनुमान के नवीन वस्त्र आभूषण एवं फूल बंगला की व्यवस्था सुमित रस्तोगी के द्वारा की गई। इस मौके पर राजकुमार सिंह सेंगर, रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, वंश मिश्रा, अखिलेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, शिवम देवल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT