क्या फल देगा नवसंवत 2081...किन चार राशियों को होगा लाभकारी ?

क्या फल देगा नवसंवत 2081...किन चार राशियों को होगा लाभकारी ?

बदायूं। हिंदू नववर्ष संवत 2081 का आरंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। नए संवत के राजा को लेकर दुविधा बना हुआ है कि नव वर्ष के राजा कौन होंगे मंगल या चंद्रमा। 

आइए ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा से जानते हैं कि हिंदू नव वर्ष के राजा और मंत्री कौन होंगे और कैसा रहेगा देश और राशियों पर प्रभाव। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, संवत के लागू होने का जो नियम है इसके अनुसार, जो तिथि जिस समय से लगती हैं, उसी समय से संवत का स्वामी या राजा तय किया जाता है। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, संवत 2081 में आठ अप्रैल को सोमवार की रात्रि में 11 बजकर 55 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा, जबकि पंचांग दिवाकर के अनुसार, रात में 11 बजकर 51 मिनट से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग जा रही है।

---------

नवसंवत 2081 के राजा और मंत्री कौन ?

बदायूं। संवत 2081 का राजा चंद्रमा होगा या मंगल, यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि कई पंचांगों में उदया तिथि को लेते हुए वर्ष का राजा मंगल बताया जा रहा है और उसके मंत्री शनि होंगे। लेकिन कुछ ज्योतिषियों का मत है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि आठ तारीख को ही रात में 12 बजे से पहले लग जा रही है ऐसे में संवत 2081 के राजा चंद्रमा होंगे और उनके मंत्री शनि महाराज ही होंगे। इस बात को लेकर ज्योतिषीय विश्लेषज्ञ राजेश कुमार शर्मा का अपना मत और तर्क है। इसके अनुसार, संवत 2081 कुछ ऐसा हो सकता है।

---------

कैसा रहेगा नव संवत 2081 

बदायू। इन स्थितियों में इस साल अच्छी वर्षा होगी और प्रजा सुखी और संपन्न होगी। रस वाले पदार्थों का उत्पादन अच्छा होगा। देश में धर्म कर्म के कार्य अधिक होंगे। जनता के प्रभाव में भी वृद्धि देखने को मिलेगी और कई बार जनता का प्रभाव सत्ता पर अधिक दिख सकता है। जनहित के कार्यों में राजा का फोकस अधिक रहेगा। महिलाओं से संबंधित कई बड़े और लाभकारी निर्णय लिए जा सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रभाव भी बढ़ेगा। इन चार राशियों के लिए नया संवत विशेष लाभकारी रहने वाला है।

---------

1. मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए नया संवत लाभकारी और फलदायी रहने वाला है। इस साल गुरु की शुभ स्थिति का लाभ भी इनको मिलेगा।

2. वृषभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए संवत 2081 विशेष लाभकारी होगा क्योंकि गुरु का गोचर इनकी राशि में होगा। ऐसे में नया संवत आपको उन्नति दिलाने वाला रहेगा। धर्म-कर्म और शुभ कार्य भी आपके घर में खूब होंगे।

3. कर्क राशि - इस राशि के जातकों को शनि की ढैय्या के प्रभाव में कुछ कमी आएगी और राहत की सांस ले पाएंगे। साल के अंत में मेहनत का लाभ मिलेगा।

4. कुंभ राशि - इस राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का राजा होना और शनि का मंत्री पद पर विराजमान होना लाभकारी रहेगा। प्रचलित मत से मंगल का राजा होना भी इनके लिए शुभ रहने वाला है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto