नववर्ष मेले में आप भी आइये....भारतीय संस्कृति के रंग में रंग जाइये
SAB KI BAAT
Apr 05 2024
1280
बदायूं। भारतीय नववर्ष मेला समिति द्वारा नव संवत्सर की पूर्व संध्या के अवसर पर आठ अप्रैल को एक दिवसीय भारतीय नव वर्ष मेला बदायूं क्लब प्रांगण में सांय चार बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित किया जायेगा। मेले में भारतीय समूह नृत्य, वेशभूषा, गायन, रंगोली एवं चित्र में रंग भरो प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। बच्चों के लिए खेलकूद के झूले व खान-पान के स्टॉल भी होगे। रात्रि में भव्य संगीतमय संध्या होगी जिसमें विशेष कलाकार प्रस्तुति देंगे। मेला पूर्णतया निशुल्क रहेगा।
अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने बताया कि मेले में प्रतियोगिता में आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए हैं। सभी स्कूलों एवं कॉलेजों को पत्र प्रेषित कर दिए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल हैं। मेले में विभिन सांस्कृतिक आयोजनों के साथ साथ एवं मनोरजक स्टाल भी लगेंगे। आयोजन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक रहेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
