ई-रिक्शा का कटा चालान तो चालक बोतल में भरकर ले आया पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश

ई-रिक्शा का कटा चालान तो चालक बोतल में भरकर ले आया पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश

बदायूं। एक ई-रिक्शा का चालान कटने पर ई-रिक्शा का चालक बोतल में पेट्रोल भरकर ले आया और खुद पर उड़ेलकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे तेल उड़ेलने से पहले ही पकड़ लिया। अब उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

मामला शहर की मंडी समिति चौकी के पास का है। मंडी समिति के पास रहने वाला अनुज ई-रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार को वह रिक्शा लेकर आ रहा था कि तभी मंडी समिति पुलिस चौके के पास टीआई आरएल राजपूत ने उसका रिक्शा रोक लिया और जरूरी कागज मांगे। बताते हैं कि अनुज के पास कोई कागज नहीं थे, जिसके बाद टीआई ने उसका पांच सौ रुपये का चालान कर दिया। इसके बाद अनुज वहां से रिक्शा लेकर चला गया और थोड़ी ही देर बाद एक बोतल में पेट्रोल लेकर वहां आ गया। उसने चिल्लाते हुए आत्मदाह की चेतावनी देते हुए पेट्रोल खुद पर उड़ेलने की कोशिश की लेकिन उससे पहले ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया और थाने ले गए। चालक अनुज का कहना है कि उसने टीआई को कागज दिखाए थे लेकिन फिर भी उसका चालान कर दिया गया जबकि टीआई के अनुसार, अनुज पर डीएल नहीं था, जिस पर उसका चालान किया गया था। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto