पूर्व मंत्री आबिद ने ककोड़ा में कराया भंडारा, दो दिवसीय शिविर लगाकर की गई व्यवस्था

पूर्व मंत्री आबिद ने ककोड़ा में कराया भंडारा, दो दिवसीय शिविर लगाकर की गई व्यवस्था

बदायूं। पूर्व मंत्री एवं विधायक आबिद रजा ने ककोड़ा मेला में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दो दिवसीय सेवा शिविर लगाया और विशाल भंडारा किया। इस दौरान शेखूपुर व बदायूं विधानसभा क्षेत्र  के लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं को सुना। 

रुहेलखंड के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ककोड़ा मेला में इस बार सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कार्तिक पूर्णिमा पर दो दिवसीय सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के भोजन और विश्राम की व्यवस्था की। सुबह से ही शिविर में श्रद्धालु जुटने लगे थे। साधु-संतों के पंडालों और झूलों के आसपास भक्ति का माहौल था। भंडारे में खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी, हलवा आदि प्रसाद के रूप में परोसे गए।

पूर्व मंत्री आबिद रजा स्वयं ने स्वयं भोजन वितरण में सहयोग करते हुए सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेलों की यही परंपरा हमारी संस्कृति की पहचान है। यहां भक्ति, सेवा और आपसी प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। 

भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आबिद रजा और उनके साथियों को साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। 

----------

एक साथ बदायूं और शेखूपुर साधने की कवायद

बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा द्वारा पहली बार ककोड़ा में शिविर लगवाकर श्रद्धालुओं के भोजन, विश्राम आदि की व्यवस्था कराने को बदायूं और शेखूपुर की जनता को साधने की कवायद भी माना जा रहा है। दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनाव में आबिद रजा बदायूं और शेखूपुर से खुद को प्रत्याशी बतौर जनता के सामने पेश कर रहे हैं। उनका प्रयास दोनों विधानसभा क्षेत्रों में से किसी एक से सपा का टिकट का हासिल कर चुनाव लड़ना है। ऐसे में उनके द्वारा ककोड़ा जैसे धार्मिक स्थान पर शिविर का आयोजन कर न केवल अपनी सेक्युलर छवि को और निखारने की ओर एक कदम माना जा रहा है, बल्कि दोनों क्षेत्रों की जनता से एक साथ मिलने और उसे समझने की कवायद से भी जोड़ा जा रहा है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto