पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 'चेयरमैन', तीन और गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 'चेयरमैन', तीन और गिरफ्तार

बदायूं। अंतरराज्यीय छैमार/घुमंतू गिरोह  का सरगना इशरत उर्फ चैयरमैन पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस ने सरगना सहित गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार किए हैं। 


एक मई की रात ग्राम जतकी के  नेकराम, जहीर अहमद, जमीर अहमद व नबीशेर के घरो से बदमाश लूटपाट करके सोने चांदी के जेवरात लूटकर ले गये थे। 11 मई की रात मुखबिर की सूचना पर  सोभनपुर मोड़ के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक नुकीला सरिया, आरी का ब्लेड, टार्च, जेवर व 9500 रूपये नगद बरामद हुये थे।

इसके बाद इशरत उर्फ आसिफ उर्फ चैयरमेन पुत्र वाजिद निवासी ग्राम बुरावली थाना रेहरा जनपद अमरोहा को  मुठभेड़ में बागवाला से मालपुर ततेरा जाने वाले रोड पर गिरफ्तार किया गया। इस इशरत और हेड कांस्टेबल गौरव चौधरी घायल हो गये ।  

------

ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम

बदायूं। बदमाशों ने पूछने पर बताया कि इनका एक संगठित गैंग है। ये छैमार जाति से संबंध रखते है, जो कि एक आपराधिक जाति है। ये खानाबदोश का जीवन जीते हैं। दिन में मच्छरदानी इत्यादि चीज़े बेचते है या भीख मांगने का कार्य करते हुए रेकी कर एकांत घरों को चिन्हित कर लेते है। रात्रि में चिन्हित किये गये घरों में धावा बोलकर लूट / चोरी करते है तथा परिवारजनो के जाग जाने पर वीभत्स तरीके से उन पर प्रहार कर घायल करके बंधक बनाकर लूट / चोरी करते है। घर की महिलाओं के आभूषण व नगदी व अन्य सामान लूट / चोरी कर भाग जाते है । घटना से पहले चिन्हित स्थान का भौगोलिक रूप से अच्छी तरह से निरीक्षण कर लेते है। कच्छा और बनियान पहने हुए पास में स्थित पेड़ो से डंडे काटकर जिनकों घटना करते समय प्रहार करने हेतु प्रयोग मे लाते है,  साथ में तमंचा इत्यादि भी रखते हैं। ज़रूरत पड़ने पर परिवारजनों पर तमंचे से फायर भी कर देते है । घटना से प्राप्त नगदी, आभूषण इत्यादि को आपस में बराबर बराबर बांट लेते है । 

------- 

ये हुए गिरफ्तार

- इशरत उर्फ चेयरमैन उर्फ आसिफ पुत्र वाजिद उर्फ शाहीन निवासी बुरावली थाना रहरा जनपद अमरोहा (खानाबदोश) हाल पता- कोटा राजस्थान, (घायल)

- आमिर खान उर्फ जुनैद खान पुत्र विकार शाह उर्फ अनवार निवासी ढक्का थाना सैदनगली अमरोहा (खानाबदोश)

- इमरत उर्फ दिलशाद पुत्र कल्लू निवासी नई बस्ती निकट रेलवे स्टेशन भोजपुर, मुरादाबाद हाल ग्राम मईनाथ थाना मडराक अलीगढ़ (खानाबदोश)

- अरबाज उर्फ अबराज उर्फ बल्ला पुत्र कल्लू निवासी नई बस्ती निकट रेलवे स्टेशन भोजपुर, मुरादाबाद हाल ग्राम मईनाथ थाना मडराक अलीगढ़  (खानाबदोश)

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto