गर्मी से निजात पाने को बैठे थे पेड़ के नीचे...पिकअप आई और छह को कुचल गई

गर्मी से निजात पाने को बैठे थे पेड़ के नीचे...पिकअप आई और छह को कुचल गई

बदायूं। गर्मी से निजात पाने के लिए पेड़ के नीचे बैठे लोगों के लिए एक तेज रफ्तार पिकअप काल बनकर आई और छह लोगों को कुचल दिया। इनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


ये हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पैगा भीकमपुर में शनिवार दोपहर हुआ। गांव निवासी रामप्रकाश, ज्ञानचंद्र, धनपाल, रामवीर, ब्रह्मपाल समेत कुछ लोग आंवला बिसौली रोड पर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे बैठे बातें कर रहे थे। भीषण गर्मी के कारण ये लोग पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठे थे कि इसी दौरान आंवला की तरफ से आई एक तेज रफ्तार पिकअप उन सभी को कुचलती हुई चली गई। हादसे के बाद मची चीखपुकार के कारण ग्रामीण एकत्र हो गए और पिकअप चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताते हैं कि पुलिस ने जब चालक को छुड़ाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। बाद में किसी तरह पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। घायलों में ब्रह्मपाल, ज्ञानचंद्र, धनपाल और रामप्रकाश की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां जमकर हंगामा किया। 

--------

चालक को मारने के लिए ईंटे तक उठा लीं ग्रामीणों ने

बदायूं। छह लोगों को कुचलने से ग्रामीण इतने आक्रोशित हो गए थे कि उन्होंने चालक को न केवल जमकर पीटा बल्कि कुछ ग्रामीणों ने उसे मारने को ईंटे तक उठा लीं। वो तो गनीमत रही कि पुलिस ने जैसे तैसे उसे छुड़ा लिया नहीं तो भीड़ उसे जान से भी मार सकती थी। (देखें वीडियो)



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto