सम्भल के युवक की बदायूं में हत्या, बहन का रिश्ता करने आया था जरीफनगर

सम्भल के युवक की बदायूं में हत्या, बहन का रिश्ता करने आया था जरीफनगर

बदायूं। सोमवार देर शाम सम्भल के एक युवक की जरीफनगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी बहन का रिश्ता करने यहां आया था। 

सम्भल जिले के गांव गंगावास निवासी युवक कैलाशनाथ की रिश्तेदारी जरीफनगर के गांव बस्तुइया में है। बताते हैं कि कैलाशनाथ ने अपनी बहन के लिए इस गांव में एक लड़का देखा था। सोमवार को वह रिश्ता पक्का करने गांव आया था। सोमवार देर शाम वह उस घर में गया था जहां बहन का रिश्ता तय करना था। बताते हैं कि इसी दौरान गांव का रहने वाला एक युवक वहां आ गया और कैलाश को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी भाग गया। 

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तुइया में एक युवक की हत्या कर दी गई। संभल जिले के गांव गंगावास निवासी कैलाश अपनी बहन का रिश्ता तय करने आया था। इसी दौरान गांव का रहने वाला सतीश नाम का व्यक्ति तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने कैलाश को गोली मार दी। हत्यारोपी का नाम सतीश पुत्र छोटे बताया जा रहा है। इस संबंध में एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि हत्या का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto