धर्मेंद्र यादव समेत चार पर मुकदमा, उधार के नाम पर की थी दहेज की डिमांड
SAB KI BAAT
Mar 04 2025
4140
बदायूं। शादी में जेवर और चार पहिया वाहन की मांग करते हुए ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। आरोप है कि शादी में भरपूर दहेज दिए जाने के बाद भी ससुर धर्मेंद्र यादव ने विवाहिता के पिता से उधार के नाम पर 10 लाख रुपये और दिए जाने की मांग की।
उझानी नगर के गांव पिपरौल निवासी राखी यादव की शादी 15 दिसंबर 2023 को बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी सचिन यादव पुत्र धर्मेंद्र यादव एडवोकेट के साथ हुई थी। राखी के अनुसार, शादी में उसके पिता ने 20 लाख रुपये खर्च किया था। राखी का आरोप है कि शादी के चार दिन पहले धर्मेंद्र यादव ने उसके पिता से 10 लाख रुपये यह कहकर उधार मांगे कि शादी के बाद वापस कर देंगे। इसके बाद उसके पिता ने उनके खाते में सात लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए जबकि तीन लाख रुपये नगद दिए। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले राखी को प्रताड़ित करने लगे। उससे चार पहिया वाहन समेत सास व ननद के लिए जेवर की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया।
राखी के अनुसार विगत 12 फरवरी को फिर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई। अब राखी ने उझानी कोतवाली आकर पति सचिन यादव, सास राजवती, ससुर धर्मेंद्र यादव व देवर शशांक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT