मदर एथीना स्कूल में ‘स्पोर्ट्स मीट’ का आयोजन, खूब खेले बच्चे
SAB KI BAAT
Nov 04 2024
1300
बदायूं। मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों के लिए ‘स्पोर्ट्स मीट’ का विशेष आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा-6 से कक्षा-12 तक के विद्यार्थियों के लिए बालक-बालिका वर्ग हेतु अलग-अलग वॉलीबॉल, कबड्डी एवं टग-ओ-वॉर मैच का आयोजन विद्यालय के चारों हाउस क्रमशः सत्या हाउस, कर्मा हाउस, विवेका हाउस एवं शौर्या हाउस के मध्य हुआ।
बालक वर्ग कबड्डी मैच में सत्या एवं विवेका हाउस के बीच फाइनल में सत्या हाउस
तथा बालिका वर्ग कबड्डी मैच में कर्मा एवं सत्या हाउस के मध्य हुए फाइनल में कर्मा हाउस ने जीत अपने नाम दर्ज की। इसके अलावा बालक वर्ग टग-ओ-वॉर के फाइनल मैच में विवेका हाउस तथा बालिका वर्ग टग-ओ-वॉर के फाइनल मैच में
शौर्या हाउस विजयी रहा। अंत में बालक वर्ग के वॉलीबॉल के फाइनल मैच में कर्मा हाउस में सत्या हाउस में से कर्मा हाउस ने विजयी प्राप्त की।
विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में अतिरिक्त स्फूर्ति एवं ऊर्जा का संचार होता है और वे आनंद एवं उत्साह से शिक्षा की ओर भी अग्रसर होते है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter