देवस्थान के पास 'मदिरा सेवन'...मना किया तो जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल

देवस्थान के पास 'मदिरा सेवन'...मना किया तो जमकर चले लाठी-डंडे, पांच घायल

बदायूं। देवस्थान के पास कुछ लोगों द्वारा शराब पीये जाने को मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। 

मामला दातागंज तहसील के नौनी गांव की है। गांव में एक देवस्थान बना हुआ है, जहां लोग पूजापाठ आदि करते हैं। बताया जाता है कि बुधवार को कुछ लोग देवस्थान के पास बैठकर शराब पीने लगे। देवस्थान कृष्णमुरारी के घर के पास है। इसलिए कृष्णमुरारी ने उन लोगों से देवस्थान के पास से हट जाने को कहा। आरोप है कि इस पर शराब पी रहे लोग गाली गलौज करने लगे। कृष्णमुरारी ने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतर आए। इस पर कृष्णमुरारी पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों की महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं और एक दूसरे पर पथराव करने लगीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मारपीट में एक पक्ष के सुरजीत सिंह और नेमसिंह तथा दूसरे पक्ष के कृष्णमुरारी, उनका बेटा ओमशंकर तथा बेटी ममता घायल हो चुके थे। इनमें कृष्णमुरारी तथा ओमशंकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके घायल होने के कारण सुरजीत पक्ष की ओर से ही मुकदमा दर्ज हो सका है। सुरजीत ने बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto