शराब की दुकान के सेल्समैन से दिनदहाड़े 83 हजार की लूट, विरोध करने पर मारपीट
SAB KI BAAT
Jul 03 2025
2520
चार बदमाश थे घटना में शामिल, दो बाइक पर तथा दो घटनास्थल पर पहले ही खड़े थे
बदमाशों ने डंडा मारकर रोकी थी बाइक
सब की बात न्यूज
बदायूं। शराब की दुकान के एक सेल्समैन को तमंचे दिखाकर दिनदहाड़े 83 हजार रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई भी की। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
बिसौली तहसील के गांव कटरा निवासी दीपू इस्लामनगर की एक शराब की दुकान पर सेल्समैन है। बृहस्पतिवार को वह दुकान में एकत्र हुए रुपयों से भरा बैग लेकर बिसौली में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान उघैती क्षेत्र के गदगांव के पास पीछे से आए बाइक बदमाशों ने उसे रोक लिया। बताया जाता है कि बाइक पर दो बदमाश सवार थे जबकि दो बदमाश पहले ही वहां खड़े थे। बदमाशों ने बाइक भी डंडा मारकर रोकी थी। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने उसे तमंचा दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। दीपू ने जब विरोध किया तो दोनों बदमाशों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 83 हजार रुपये थे। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और सेल्समैन से जानकारी की। पुलिस इस घटना को संदिग्ध बताते हुए फिलहाल जांच करने की बात कह रही है।
-------
...तो पहले ही रेकी कर चुके थे बदमाश
बदायूं। लूट की इस घटना में संभावना जताई जा रही है कि बदमाश पहले ही दुकान और सेल्समैन की रेकी कर चुके थे। यही कारण रहा कि दो बदमाश पहले ही सेल्समैन के पीछे लग गए थे जबकि दो बदमाश घटनास्थल पर खड़े थे। बदमाशों ने पहले ही तय कर रखा था कि कहां लूट की वारदात को अंजाम देना है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
