'आई लव पाकिस्तान, आई हेट इंडिया'...फेसबुक पर देशविरोधी पोस्ट वायरल

'आई लव पाकिस्तान, आई हेट इंडिया'...फेसबुक पर देशविरोधी पोस्ट वायरल

आपत्तिजनक बातें लिखकर माहौल खराब करने का प्रयास

सबकी बात न्यूज

बदायूं। फेसबुक पर किसी ने 'आई लव पाकिस्तान, आई हेट इंडिया' लिखकर पोस्ट की है। पोस्ट में पाकिस्तान का झंडा भी लगा है। पोस्ट डालने वाले का पता आईडी पर फैजगंज बेहटा लिखा हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि किसी ने फेक आईडी बनाकर युवती का फोटो लगाया है। 

पोस्ट में भारत के खिलाफ बहुत ही आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं और पाकिस्तान की तारीफ की गई है। इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक, यह फेसबुक आईडी एक युवती की है जिसमें पता फैजगंज बेहटा और बिसौली लिखा गया है। आईडी की कवर फोटो पर

पाकिस्तान का झंडा लगा हुआ है। नाजिया बी नाम से बनाई गई इस आईडी में एक युवती की फोटो लगी है। पोस्ट में यह भी लिखा है कि 'मुझे पाकिस्तानी सीरियल पसंद हैं और भारतीय सीरियल से नफरत है। आई लव पाकिस्तान, आई हेट इंडिया।' माहौल खराब करने की नीयत से इस पोस्ट में कट्टर हिंदू नाम के एक अकाउंट सहित कुछ अन्य लोगों को भी टैग किया गया है। देश के खिलाफ ऐसी बातें लिखने से इलाके के लोग बहुत नाराज हैं। 

--------

इसी प्रकार की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- नाबालिग छात्रा ने मोदी की फोटो को भद्दे तरीके से एडिट कर सोशल मीडिया पर डाला, पुलिस ने बालिग भाई को भेजा जेल

https://sabkibaat.in/post/a-minor-student-posted-a-vulgarly-edited-photo-of-modi-on-social-media-the-police-sent-her-adult-brother-to-jail-

- 'चोट खाया शेर बहुत खतरनाक हमला करता है, आ रहा हूं बरेली'...आई लव मोहम्मद

https://sabkibaat.in/post/-a-wounded-lion-attacks-very-dangerously-i-am-coming-to-bareilly----i-love-mohammad

- मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो डालने वाले दो गिरफ्तार, एडिट कर वायरल किए थे फोटो

https://sabkibaat.in/post/two-arrested-for-posting-objectionable-photos-of-the-chief-minister-they-had-edited-and-made-the-photos-viral-

- प्रधानमंत्री के फोटो एडिट किए तो किसी ने की देश के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हुए गिरफ्तार

https://sabkibaat.in/post/when-the-prime-minister-s-photo-was-edited-someone-made-an-indecent-comment-against-the-country-and-was-arrested

- करवाचौथ पर बसपा सुप्रीमो की तस्वीर के साथ बनाई आपत्तिजनक 'रील'...पुलिस ने पकड़ा

https://sabkibaat.in/post/objectionable--reel--made-with-picture-of-bsp-supremo-on-karva-chauth---caught-by-police

- हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध..पुलिस से कार्रवाई की मांग

https://sabkibaat.in/post/protest-against-objectionable-remarks-on-hindu-gods-and-goddesses---demand-for-action-from-police

- प्रधानमंत्री के बाद अब मुख्यमंत्री योगी पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस से शिकायत

https://sabkibaat.in/post/after-prime-minister-now-indecent-comment-on-chief-minister-yogi-complaint-to-police

- सोशल मीडिया पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला पुलिस तक पहुंचा

https://sabkibaat.in/post/wrong-comment-on-social-media



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto