हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध..पुलिस से कार्रवाई की मांग

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध..पुलिस से कार्रवाई की मांग

बदायूं। खुद को भीम आर्मी का नेता बताते हुए एक युवक सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। यह आरोप लगाते हुए करणी सेना के तमाम पदाधिकारी रविवार को पुलिस से मिले तथा आरोपित युवक पर कार्रवाई की मांग की।

इसे एक्स पर वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट भी किया गया है, जिस पर एडीजी जोन ने अधीनस्थों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को फैजगंज बेहटा थाना प्रभारी से मिला। जिलाध्यक्ष सुमित कुमार देवा ने अवगत कराया कि खुद को भीम आर्मी का नेता बताने वाला युवक आए दिन सवर्ण समाज समेत हिंदू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता है। उसने होली के त्योहार से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके अलावा वह धार्मिक गुरुओं को भी गालियां देकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। करणी सेना के पदाधिकारियों ने मांग की कि आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई करें। इधर युवा नेता हिंमाशु सक्सेना ने भी इसका विरोध करते हुए एक्स पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ट्वीट किया, जिस पर एडीजी जोन ने अधीनस्थों को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto