बच्चों पर 'बुरी' नजरः बदायूं में अपहरण की कोशिश और कुकर्म की घटनाएं

बच्चों पर 'बुरी' नजरः बदायूं में अपहरण की कोशिश और कुकर्म की घटनाएं

बदायूं। पिछले कुछ दिनों से जिले के बच्चों पर अपराधियों की बुरी नजर पड़ी हुई है। उसहैत से डेढ़ साल की बच्ची के अपहरण के बाद सहसवान में दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास किया गया। इधर, उसावां में टॉफी का लालच देकर युवक सात साल के बच्चे को खंडहर में ले गया और उसके साथ गलत काम  किया। 

कुछ दिन पहले उसहैत के गांव कड्डीनगला में डेढ़ साल की प्रभा का बाइक सवार दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बच्ची का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। इसके बाद सहसवान के नसरुलागंज में एक युवक ने घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों के अपहरण का प्रयास किया। 

बताते हैं कि शुक्रवार शाम जफर की आठ साल की बेटी इकरा और सात साल की जुबैरिया घर के बाहर खेल रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले का ही युवक निसार वहां आ गया और दोनों बच्चिों को गोद में उठाकर ले जाने लगा। इस पर दोनों बच्चियां रोने लगीं। आवाज सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग घरों से बाहर आ गए और निसार से पूछताछ करने लगे। इस पर निसार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और वहां से भाग गया। बच्चियों के मामा मोहसिन ने निसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

--------

टॉफी का लालच देकर खंडहर में ले गया वहशी

बदायूं। उसावां में एक युवक सात साल के बालक को टॉफी का लालच देकर सुनसान खंडहर में ले गया। परिजनों को बालक नग्न अवस्था में मिला। उसके मुंह में भी कपड़ा बंधा हुआ था। 

बताते हैं कि बच्चा शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम तक जब वह घर में नहीं आया तो परिजनों ने उसे तलाश किया। परिजन उसे ढूंढते हुए खाटू श्याम मंदिर के पास पहुंचे तो वहां बच्चा नग्न अवस्था में मिला। युवक भी वहां मौजूद था, जिसे परिजनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने आरोपित सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto