वीडियो: वाह री पुलिस! पहले फायरिंग को नकारा, अब तमंचा भी मिल गया और चलाने वाला भी
SAB KI BAAT
Sep 26 2024
3940
चामुंडा चौराहे पर फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई..कहकर सीओ सिटी ने नकार दी थी घटना, अब तमंचा भी मिल गया
बदायूं। कुछ दिनों पहले नाहर खां सराय के चामुंडा चौक पर दो गुटों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग की घटना को पुलिस ने यह कहकर नकार दिया था कि मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने जांच की तो फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन अब पुलिस को फायरिंग करने वाला भी मिल गया और उससे तमंचा भी बरामद हो गया।
विगत दिनों किसी बात को लेकर एक ही समुदाय के युवकों के दो गुटों में चामुंडा चौक के नजदीक मारपीट हो गई थी। इसके बाद एक गुट के युवक ने दूसरे गुट पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें दूसरे गुंट के युवक बाल- बाल बच गए थे और मौके पर अफरातफरी मच गई थी। (देखें वीडियो)
सरेआम फायरिंग से रोड पर आने जाने वाले भी सहमकर इधर-उधर हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, जिसके बाद सीओ सिटी संजीव कुमार ने मीडियो को जारी बाइट में कहा था कि मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे थे लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई। (देखें वीडियो)
इधर, बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने इस घटना में शामिल आरोपित अब्दुल्ला खान उर्फ राहुल निवासी मोहल्ला जालंधरी सराय को 12 बोर के तमंचे तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस तमंचे को ही इस घटना में प्रयोग किया गया था। अब सवाल ये उठता है कि उस दिन फायरिंग की घटना को नकारने वाली बदायूं पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपित को तमंचे के साथ पकड़ भी लिया और पुलिस यह भी मान रही है कि इस तमंचे को ही उस दिन प्रयोग किया गया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
967
-
बदायूं समाचार
636
-
गतिविधियां
538
-
जिला
182
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
