जानवरों से बचने को लगवाए थे तार, हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी तो मां-बेटे की गई जान

जानवरों से बचने को लगवाए थे तार, हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी तो मां-बेटे की गई जान

बदायूं। घर में जानवरों को घुसने से रोकने के लिए लगाए गए तार मां-बेटे की जान जाने की वजह बन गए। रात में हाईटेंशन लाइन का तार इन तारों पर गिरा, जिसे छूकर पहले मां और फिर बेटे की मौत हो गई। 

मामला उसावां कस्बे के वार्ड संख्या तीन का है। यहां रहने वाले आशाराम ने अपना नया घर बनवाया है। उनके घर के चारों ओर खेत हैं ऐसे में छुट्टा पशु उनके घर में न घुसें, इसके लिए उन्होंने अपने घर के चारों ओर तार लगवा लिए थे। घर भी कुछ दिन पहले ही बनवाया है। मंगलवार रात पास से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार इस तारबंदी पर जा गिरा। बताते हैं कि रात करीब एक बजे आशाराम की पत्नी राजेंद्री लघुशंका के लिए उठकर बाहर की तरफ गईं और उनका हाथ तारों से छू गया। राजेंद्री की चीख सुनकर उनका बेटा उमेश वहां आया और जल्दबाजी में मां का को बचाने की कोशिश में वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की चीख सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto