बच्चे सो गए तो देवर ने दबोच लिया विधवा भाभी को, कर डाला दुष्कर्म

बच्चे सो गए तो देवर ने दबोच लिया विधवा भाभी को, कर डाला दुष्कर्म

सरकारी सेवारत एक महिला ने अपने देवर पर लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

बदायूं। बच्चों के सो जाने के बाद एक विधवा महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जिसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपित देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मामला इस्लामनगर कस्बे का है। सरकारी नौकरी में सेवारत रहते हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद नौकरी मृतक आश्रित में उसकी विधवा पत्नी को मिल गई। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसका सगा देवर उस पर गलत नीयत रखने लगा। कुछ समय पहले वह अपने बच्चों को सुलाकर खुद भी सोने जा रही थी तो उसके देवर ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह चिल्ला भी न सकी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस से निराश महिला ने कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto