बाल काटने देर से पहुंचा बारबर तो सीओ 'साहब' का पारा चढ़ा...हवालात में कराया बंद

बाल काटने देर से पहुंचा बारबर तो सीओ 'साहब' का पारा चढ़ा...हवालात में कराया बंद


बदायूं। बाल काटने के लिए पहुंचने में बारबर को देर क्या हुई कि बिसौली सीओ का पारा चढ़ गया। आरोप है कि बारबर के पहुंचने पर सीओ ने उसे थाने में बंद करा दिया। मामला मीडिया की सुर्खियों में आया तो 24 घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि सीओ इस आरोप को गलत बता रहे हैं। (देखें वीडियो) -

मामला बिसौली का है। यहां रहने वाले विनोद की नगर पालिका गेट पर बारबर शॉप है। विनोद का कहना है कि उसे सीओ ने मंगलवार को बाल काटने और शेव बनवाने के लिए बुलाया था। उस समय वह दुकान पर ग्राहक के बाल काट रहा था इसलिए सीओ आवास पर पहुंचने में देर हो गई। जब वह सीओ आवास पर पहुंचा तो सीओ सुनील कुमार भड़क गए और उसे हवालात में बंद करा दिया। मंगलवार रात भी उसे बंद रखा गया। इधर विनोद के भाई शिवकुमार ने मीडिया को जानकारी दी तो मामला सुर्खियों में आने के बाद बुधवार को विनोद को छोड़ा गया। हालांकि सीओ सुनील कुमार ने यह आरोप गलत बताते हुए कहा है कि नाई ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के बाल काटने से मना कर दिया था, जिस पर उसे पकड़वाकर चेतावनी दी गई थी। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto