फेल हुई तो डिप्रेशन में आई छात्रा ने गंगा में लगा दी छलांग, फिर...
SAB KI BAAT
May 31 2024
1780
बदायूं। कछला में एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि एमए में फेल हो जाने के बाद छात्रा डिप्रेशन में आ गई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि समय पर गोताखोरों ने उसे देख लिया और उसकी जान बच गई।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बताया जाता है कि वह परीक्षा मे फेल हो गई थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गई थी। शुक्रवार को वह कछला पुल पर पहुंच गई और वहां से गंगा में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते समय गोताखोर ने देख लिया, जिसे देखकर वह उसे बचाने कूद पड़ा। गोताखोर किसी तरह उसे बचाकर किनारे लाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों के अनुसार, छात्रा फेल होने के कारण कई दिनों से डिप्रेशन में थी। शुक्रवार को उसकी मां ने उससे कुछ कह दिया था जिसके बाद छात्रा ने यह कदम उठा लिया था।
----
उसहैत में नदी में डूबकर युवक की मौत
बदायूं। उसहैत के भकरी घाट पर नहाने गए एक युवक की डूबकर मौत हो गई। बताते हैं किगांव मुबारकपुर निवासी कुंवरपाल और उनके परिजन शुक्रवार को भकरी घाट पर गंगा स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुंवरपाल, उनकी पत्नी सुनीता व बेटा महेश समेत कुछ अन्य लोग तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने अन्य सभी को तो बचा लिया लेकिन महेश तेज बहाव में बह गया। काफी देर बाद उसका शव नदी से निकाला गया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
937
-
बदायूं समाचार
609
-
गतिविधियां
492
-
राजनीति
161
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
