गाली देने से मना किया तो घर में घुसा सिरफिरा, फरसा लेकर ताबड़तोड़ कर दिए वार

गाली देने से मना किया तो घर में घुसा सिरफिरा, फरसा लेकर ताबड़तोड़ कर दिए वार

बदायूं। गाली देने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। एक सिरफिरे ने घर में घुसकर परिजन को फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। शोर मचने पर गांव वाले एकत्र हुए और सिरफिरे को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। पुलिस ने सिरफिरे को हिरासत में ले लिया है। 

मामला बिसौली तहसील के गांव मदनजुड़ी का है। यहां भगवान सिंह का परिवार रहता है। आरोप है कि सोमवार सुबह गांव का ही युवक लल्लू सिंह उनके दरवाजे पर आकर गालियां बक रहा था। भगवान सिंह के परिवार वालों ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपित युवक उनके घर में घुस गया। उसके हाथ में फरसा था, जिससे उसने परिवार वालों पर वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से वे डरकर इधर-उधर भागने लगे। उसने भगवानसिंह समेत उनकी पत्नी आशादेवी, बेटे शिवांश समेत कई लोगों को घायल कर दिया। तब तक चीख पुकार सुनकर गांव वाले भी एकत्र हो गए थे। उन्होंने आरोपित युवक को पकड़ लिया और पीटते हुए पेड़ 

से बांध दिया। सूचना देने के काफी देर तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। बाद में कुछ पुलिस वाले वहां आए और आरोपित को थाने ले गए। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto