ये कैसा रामलीला महोत्सव...यहां 'कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागे तू'

ये कैसा रामलीला महोत्सव...यहां 'कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागे तू'

उसहैत के रामलीला महोत्सव में महिलाओं की वेशभूषा में कलाकारों का अश्लील नृत्य 

राम के नाम कार्यक्रम और ऐसी अश्लीलता, लोगों ने जताया ऐतराज, पुलिस ने दर्ज किया मामला

बदायूं। नाम भले ही रामलीला महोत्सव हो लेकिन रामलीला समाप्त होने के बाद यहां राम का नाम नहीं गूंज रहा बल्कि 'कमरिया लपालप' कर रही है। नाम राम का और नृत्य के नाम पर भौंडापन और अश्लीलता होने पर लोगों ने ऐतराज जताया तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

हर साल की तरह इस बार भी उसहैत में रामलीला मेला कमेटी की तरफ से कस्बे में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी धार्मिक मंच पर बीते सोमवार की रात कलाकारों द्वारा जो कार्यक्रम पेश किया गया, उसे किसी भी दशा में महोत्सव की गरिमा के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। 

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-

https://www.facebook.com/share/v/16Pi8tok8E/

यहां रामलीला में तमाम पुरुष ही महिला कलाकारों का किरदार निभा रहे हैं। बीती रात इन्हीं कलाकारों ने तमाम हिंदी और भोजपुरी गीतों पर जो नृत्य कार्यक्रम पेश किया, उनमें तमाम इतने अश्लील इशारों और भद्देपन को दर्शा रहे थे कि रामलीला कमेटी पर ही उंगली उठनी शुरू हो गई। 

-----

वीडियो वायरल हुईं तो पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बदायूं। कार्यक्रम के दौरान तमाम लोगों ने इसकी वीडियो भी बनाई। इन वीडियो में पुरुष कलाकार महिलाओं की वेशभूषा में भोजपुरी गानों पर भौंडा नृत्य करते नजर आ रहे हैं। दर्शक भी उन पर पैसे लुटा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मेला कमेटी के पदाधिकारी अनुज गुप्ता समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

-----
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-

- वीडियोः ऐसा क्या हो रहा था जन्माष्टमी मेले में...भाजपा के नेता भी ले रहे थे मजा, अब हो रही थू-थू



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Shoeb

    Nautanki mla

    quoto
  • user by Boby yadav

    कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up

    quoto
  • user by अनिल यादव

    बहुत खूब। अगला टिकट पक्का

    quoto