संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत...फांसी का मचा शोर
SAB KI BAAT
May 26 2024
1430
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरापट्टी रमसी निवासी ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों का कहना है कि ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
गांव निवासी रक्षपाल की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका बेटा जब कमरे में गया तो वहां रक्षपाल का शव मिला। बताते हैं कि परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि रक्षपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। रक्षपाल की पत्नी का भी काफी समय पहले बीमारी से निधन हो चुका था। मृतक के दो बेटे हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
968
-
बदायूं समाचार
637
-
गतिविधियां
539
-
जिला
183
Recent Comment
-
by Shoeb
Nautanki mla
-
by Boby yadav
कार्यवाही उसके भी ऊपर होनी चाहिए जिसके कारण यह तार लगाए गये है Cm up
-
by अनिल यादव
बहुत खूब। अगला टिकट पक्का
SAB KI BAAT
