वीडियोः आईसीयू से चलता हुआ बाहर आया 'कोमा' का मरीज, फिर सड़क पर हुआ ऐसा हंगामा कि...

वीडियोः आईसीयू से चलता हुआ बाहर आया 'कोमा' का मरीज, फिर सड़क पर हुआ ऐसा हंगामा कि...

सब की बात न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक प्राइवेट अस्पताल पर ऐसा आरोप लगा है कि सुनने वालों के होश उड़ जाएं। आरोप है कि यहां एक मरीज को कोमा में बताकर उसे रस्सियों से बांधकर आईसीयू में डाल दिया गया। किसी तरह मरीज रस्सी खोलकर सड़क पर आ गया। कैथेटर और नाक में राइस ट्यूब पड़े इस मरीज ने यहां हंगामा कर दिया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। (देखें वीडियो)

रतलाम के गीता देवी अस्पताल में मरीज बंटी को उसके परिजनों ने भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि यहां डॉक्टरों ने बंटी को कोमा में बताते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। इसके बाद घरवालों से मोटी रकम उगाहने की कोशिश शुरू हो गई। आरोप है कि आईसीयू में मरीज को रस्सी से बांधकर रखा गया। जब पत्नी कहीं से एक लाख रुपये का इंतजाम कर अस्पताल आई तो पति को रस्सी से बंधा देखकर चौक गई। 

हंगामा तब मचा जब बंटी किसी तरह रस्सी खोलकर अस्पताल से बाहर आकर हंगामा करने लगा। उसके कैथेटर (पेशाब की नली) और नाक में राइस ट्यूब (भोजन व दवा देने के लिए नली) लगी थी। उसने चीख चीख पर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हंगामा बढ़ते देख थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मरीज के परिजनों को समझाकर शांत किया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto