वीडियोः ऐसे भी आ जाती है 'मौत'...वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

वीडियोः ऐसे भी आ जाती है 'मौत'...वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

हल्द्वानी। इंसान के हाथ में कुछ नहीं है। मौत अपना रास्ता खुद बना लेती है। लेकिन दर्दनाक होने के साथ साथ कभी-कभी ये इतना हैरान करने वाला होता है कि सहसा विश्वास नहीं होता, कि क्या ऐसे भी मौत किसी को अपना शिकार बना लेती है। 

हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को मिठाई की दुकान में हुई फ्रिज मैकेनिक 40 वर्षीय लालता प्रसाद की मौत का जो सीसीटीवी सामने आया है उसे देखकर रोंगटे खड़े जो जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे फ्रिज मैकेनिक के ऊपर गैस सिलेंडर गिरता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। सिलेंडर गिरने से लालता प्रसाद के सिर के चीथड़े उड़ गए थे। मृतक के परिवार वालों ने मिठाई की दुकान के मालिक और कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। (देखें वीडियो)

ऐसे हुआ हादसा

हल्द्वानी। लालता प्रसाद उधमसिंह नगर जिले के किच्छा निवासी थे और वहां इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। एक परिचित के मार्फत वह हल्द्वानी में स्टैंडर्ड स्वीट में फ्रिज की रिपेयरिंग करने आ गए थे। मिठाई की दुकान के मालिक ने कहा था कि फ्रिज गोदाम में रखा हुआ है जिसको देखने के लिए जैसे ही लालता प्रसाद बाहर निकले तभी अचानक से उनके ऊपर गैस सिलेंडर गिर गया। घटना के बाद मिठाई की दुकान का मालिक और कर्मचारी वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि मिठाई की दुकान का कर्मचारी रस्सी के सहारे गैस सिलेंडर दूसरी मंजिल पर चढ़ा रहा था कि तभी अचानक के गैस सिलेंडर की क्लिप टूट गई थी और सिलेंडर सीधे फ्रिज मैकेनिक के ऊपर गिर गया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto