कासगंज से आए दो दोस्त गंगा में बहे... एक बचा, एक लापता
SAB KI BAAT
May 27 2025
1910
बदायूं। कासगंज के सोरों से कछला गंगा में स्नान करने आए दो दोस्त गंगा में बह गए। एक तो जैसे तैसे बाहर निकल आया लेकिन एक का पता नहीं चल सका है।
कासगंज जिले की सोरों तहसील के मल्लाहनगर निवासी 20 वर्षीय सूरज और 18 वर्षीय धर्मेंद्र मंगलवार को कछला गंगा में नहाने आए थे। दोनों स्नान कर रहे थे कि इसी दौरान तेज बहाव में दोनों बहने लगे। इसके बाद दोनों ने चीखना शुरू कर दिया और बचने के लिए हाथ-पैर मारने लगे। काफी प्रयास के बाद सूरज तो जैसे तैसे गंगा से बाहर निकल आया लेकिन धर्मेंद्र बह गया। सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर आए पुलिस कर्मियों ने गोताखोरों की सहायता से धर्मेंद्र को तलाशना शुरू कर दिया लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर धर्मेंद्र के परिवार वाले भी कछला पहुंच गए। देर शाम तक उसकी तलाश जारी थी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT