आमने सामने भिड़ गईं दो बाइक, एक पर सवार युवक ने दम तोड़ा

आमने सामने भिड़ गईं दो बाइक, एक पर सवार युवक ने दम तोड़ा

बदायूं। बरेली- मथुरा मार्ग पर शनिवार रात दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

घटना शनिवार रात की है। करीब नौ बजे बरेली- मथुरा हाईवे पर गांव फूलपुर के पास दो बाइक आमने सामने भिड़ गईं। इसमें एक बाइक पर सवार राजू हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

----

ढाबे से खाना खाकर लौट रहा था राजू

बदायूं। करीब 22 वर्षीय राजू कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला था। बताते हैं कि शनिवार को राजू पीरनगर गांव में रहने वाले अपने बहनोई के घर गया था। यहां बहनोई के भाई वीरपाल उसे ढाबे पर खाना खिलाने ले गए थे। लौटते समय गांव फूलपुर के नजदीक उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ गई। इसमें दोनों घायल हो गए लेकिन राजू को ज्यादा चोटें आईं। दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी चोंटें आईं लेकिन वह मौके से भाग गया। पुलिस उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई थीं, जहां राजू ने दम तोड़ दिया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by अनिल यादव

    बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम

    quoto
  • user by Jagtap yadav

    Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad

    quoto
  • user by प्रशांत सिंह

    शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।

    quoto