अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात का आरोप, व्यापारियों ने की नारेबाजी

अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात का आरोप, व्यापारियों ने की नारेबाजी

शास्त्री चौक पर सराफा कारोबारी जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में एकत्र हुए व्यापारी

ईओ को दिया ज्ञापन

बदायूं। शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में पक्षपात का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया तथा नगर पालिका ईओ को ज्ञापन दिया। 

राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य एकत्र हुए। इससे पहले राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन एवं ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन बदायूं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र महाजन ने सभी सर्राफा व्यापारियों एवं अन्य व्यापारियों को शास्त्री चौक पर इकट्ठा किया। इसके बाद नगर पालिका के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार सिंह जी की उपस्थिति में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के सामने कुछ सुझाव रखे तथा अपनी समस्या बताई। नगर पालिका प्रशासन द्वारा ले जाए गए लोहे की स्लैब, शटर, चबूतरे, एंगल लोहा आदि वापस करने का आश्वासन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों को दिया। इसके बाद व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन ईओ को दिया गया। ईओ ने हर माह व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के साथ बैठक करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर जितेंद्र महाजन समेत केवी गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पवन जैन, राशिद सैफी, अमित वैश्य, गोविंद कृष्ण, ऋषि वर्मा, अंश गुप्ता, दीपू वर्मा, जितेंद्र साहू, अमित रस्तोगी, गर्वित क्षितिज वैश्य, दीपक गुप्ता, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, विनीत वर्मा,सचिन शर्मा, दीपक सैनी, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto