आज हमारे अंदर नहीं रही सच को स्वीकारने की शक्तिः शिवानी

आज हमारे अंदर नहीं रही सच को स्वीकारने की शक्तिः शिवानी

बदायूं क्लब में हुआ 'उलझनों से उत्साह की ओर' कार्यक्रम का आयोजन

बदायूं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू राजस्थान के बदायूं स्थित सेवा केंद्र के तत्वावधान में बदायूं क्लब में उलझनों से उत्साह की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ मुंबई से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक हरीश मोयल ने 'तू शाश्वत ज्योत स्वरूपा अप्रतम उजाला है तू' गाकर किया। कार्यक्रम की प्रमुख प्रेरक वक्ता बीके शिवानी ने कहा कि आज हमारे अंदर सच को स्वीकारने की शक्ति नहीं है। हम मान, शान के इतने आदी हो गए हैं कि किसी के दो शब्द भी हमारी मन की स्थिति को बिगाड़ देते हैं। व्यर्थ की बातों का चिंतन करके मन में घाव बना लेते हैं, जो जीवन भर पीड़ा देता है। हमें दूसरों की कमी कमजोरी का चिंतन न करके अपनी व दूसरों की विशेषताओं का चिंतन करना चाहिए, ताकि उसका हम अधिक से अधिक लाभ ले सकें। हमारे बारे में किसी के कहे गए शब्द उसका अपना स्वभाव व संस्कार है। वह अपने संस्कार व स्वभाव के कारण से बोल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरों की सोच हमारा विकल्प नहीं है, परंतु हमारी सोच हमारा विकल्प है। हम अपनी सोच को उसके प्रति शुभ भावना, शुभकामना तथा दुआओं से भरपूर रखकर अपनी स्थिति को श्रेष्ठ बनाकर रख सकते हैं। हमें न दुख देना है न दुख लेना है। हर कर्म सोच समझकर करना है क्योंकि कर्म आत्मा में सदा के लिए रिकॉर्ड होता है। अच्छा कर्म अच्छा भाग्य लेकर आता है। किसी के कर्मों का चिंतन भी हमारा भाग्य बिगाड़ देता है। खुशियां गायब कर देता है। 

-------

आवास विकास कॉलोनी में 16 से होगा निशुल्क प्रशिक्षण

बदायूं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने बताया कि सहज राजयोग का प्रशिक्षण 16 ,17,18 अक्टूबर को  बी 4-आवास विकास में दिल्ली से पधारी ब्रह्माकुमारी बहन निशुल्क प्रदान करेंगी। इच्छुक लोग प्रातः सात से आठ तथा शाम को छह से सात  बजे तक सेवा केंद्र पर पहुंचकर इसका लाभ ले सकते हैं। 

------

ये रहे मौजूद

बदायूं। कार्यक्रम में कासगंज जोन की प्रभारी ब्रह्माकुमारी सरोज, माउंट आबू से पधारे डॉक्टर सुभाष, वीना, रागिनी, नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा राजा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, दीपमाला गोयल, सूर्यप्रकाश वैश्य, अशोक नारंग, नरेन्द्र गरल, गुरमीत सिंह, अक्षत अशेष, वीरेंद्र ढींगरा, नवनीत  सिंह, जितेंद्र गोस्वामी, रविंद्र मोहन सक्सेना, सुमित मिश्रा, महेश चंद्र सक्सेना समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto