दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने शूटिंग चैंपियनशिप में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
SAB KI BAAT
May 04 2026
2730
हरियाणा के दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में हुआ प्रतियोगिता का आयोजन
सबकी बात न्यूज
बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल बदायूं के विद्यार्थियों ने हरियाणा के दिल्ली पब्लिक स्कूल यमुनानगर में आयोजित डीपीएस इंटर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। इसमें पूरे भारत के डीपीएस की सहभागिता रही।
प्रतियोगिता में राइफल गर्ल्स में पलक ने ऑल इंडिया रैंक-5, काव्या को ऑल इंडिया रैंक-8 तथा आरव शाक्य को पिस्टल ब्वॉयज में ऑल इंडिया रैंक-6 प्राप्त हुई।
प्रधानाचार्य राजीव सामंतों ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों की उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है। हम अपने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।
शूटिंग शिक्षक आयुष भारद्वाज के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हमारे विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया उनकी समर्पित प्रशिक्षण पद्धति निरंतर अभ्यास और प्रेरणादायक सहयोग ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
574
-
जिला
218
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT