तालाब में मरीं हजारों मछलियां, जहर डाले जाने की आशंका

तालाब में मरीं हजारों मछलियां, जहर डाले जाने की आशंका

बदायूं। उघैती के गांव करियाम‌ई स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के समीप तालाब में हजारों मछलियां मर गई हैं। कुछ परिवार इस तालाब में मछली पालन करके अपनी आजीविका चलाते हैं। 

गांव के प्रेमलाल व रामबहादुर भाई हैं। उन्होंने तालाब में मछलियां पाल रखी थीं। बुधवार को रामबहादुर तालाब पर पहुंचा तो देखा कि हजारों की संख्या में मछलियों की मौत हो चुकी है और वे तालाब के पानी पर उतरा रही थीं। सूचना पर वहां ग्रामीण भी एकत्र हो गए और खोजबीन की लेकिन किसी कीटनाशक डाले जाने का पता नहीं चला। हालांकि मछली पालक सहित ग्रामीण तालाब में किस जहरीली दवा के डाले जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पशु भी इस तालाब का पानी पीते हैं। ऐसे में दूषित पानी पीने से उनमें बीमारी फैल सकती है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto