ये जिला अस्पताल है ! यहां दवाएं नहीं मर्ज बंटता है, दम घुटे या जान जाए, किस को फर्क पड़ता है
SAB KI BAAT
Apr 05 2025
2800
शनिवार को स्टाफ ने कूड़े के ढेर में लगा दी आग, मरीज और तीमारदार हुए परेशान
बदायूं। जिला अस्पताल में भले ही दवाओं और डॉक्टरों की कमी हो लेकिन मर्ज बांटने में अस्पताल आगे है। यही वजह है कि जिस अस्पताल पर मरीजों का इलाज करके उनकों रोगमुक्त करने का जिम्मा है वहीं उन्हें बीमारियां बांटने में भी परहेज नहीं कर रहा। अस्पताल भर का कूड़ा और मेडिकल वेस्ट एक जगह एकत्र करके उसे आग के हवाले किया जा रहा है, जिससे उठने वाले धुंए से मरीजों और तीमारदारों का दम निकला जा रहा है।
जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तो कमी है ही, समय-समय पर दवाओं की भी कमी यहां देखी जाती है। कई बार डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही सामने आती है तो कई बार मरीजों की अनदेखी की शिकायतें भी सुनाई देती हैं। आम जनता भी इसे रूटीन मानकर चुप हो जाती है लेकिन जिस अस्पताल प्रबंधन पर मरीजों को रोगमुक्त करने का जिम्मा है वहीं मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को बीमारियां बांट रहा है। शनिवार को होम्योपैथिक विभाग के पास स्टाफ द्वारा जलाया जाने वाला कूड़ा और उससे निकलता गाढ़ा धुंआ तो यही कहानी कह रहा है। शनिवार को स्टाफ द्वारा यहां एकत्र कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई, जो आसपास के वार्डों और तीमारदारों की परेशानी का सबब बन गई।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT