बदायूं। शहर से सटे गांव लौड़ा बहेड़ी के लोगों ने डीएम को पत्र देकर गांव में मंदिर के नजदीक खुली शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यहां शराबी शराब पीकर आने जाने वाले लोगों से गाली गलौज करते हैं। शुक्रवार को भी इन लोगों ने ग्रामीणों से गाली गलौज की थी।
गांव के भूरे कश्यप, धर्मेंद्र, छोटे लाल, प्रमोद, कैलाश, विनोद आदि ग्रामीणों कहना है कि गांव में खोली गई दुकान घनी आबादी के बीच में है और एक खोखे में चल रही है। दुकान गायत्री शक्तिपीठ मंदिर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। रोड पर महिलाओं का भी आवागमन रहता है लेकिन शराब पीने वाले लोगों के व्यवहार के कारण उन्हें असहजता का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि विगत शुक्रवार की रात दुकान पर बैठकर शराब पी रहे लोगों ने कुछ ग्रामीणों के साथ अभद्रता भी की थी। ग्रामीणों ने डीएम से दुकान को हटवाकर अन्यत्र खुलवाने की मांग की है। चेतावनी भी दी गई है कि यदि दुकान न हटी तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
934
-
बदायूं समाचार
607
-
गतिविधियां
482
-
राजनीति
159
Recent Comment
-
by अनिल यादव
बदायूं के नेता ड्रामा ज्यादा करते है, काम कम
-
by Jagtap yadav
Ticket mil payega inhen. Himanshu yadav jindabaad
-
by प्रशांत सिंह
शेखूपुर से किसी को टिकिट नहीं मिलेगा। यहां से कांग्रेस लड़ेगी। एक सीट चुनाव में कांग्रेस को मिलनी है गठबन्धन में।
SAB KI BAAT
