स्वतंत्रता की थीम पर सजा एचपी इंटरनेशनल स्कूल, विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा से जीता सभी का दिल

स्वतंत्रता की थीम पर सजा एचपी इंटरनेशनल स्कूल, विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा से जीता सभी का दिल

बदायूं। एचपी इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

कक्षा एक से पांच तक "ब्रेकिंग योर रिकॉर्ड" राइटिंग प्रतियोगिता, कक्षा छह से आठ तक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता तथा कक्षा नौ से 12 तक बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता की थीम "स्वतंत्रता दिवस" रही, जिसमें विद्यार्थियों नेतिरंगे, स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्ति के संदेशों और आकर्षक कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंगों से सजा दिया। वहीं छोटे बच्चों ने अपनी सुंदर हस्तलिपि से अनुशासन और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया, जबकि मिडिल वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता से प्रभावशाली लोगो तैयार कर सभी को प्रभावित किया। पूरे विद्यालय में उत्साह, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का अनूठा वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि प्रतियोगिताएं केवल विजेता चुनने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें नईऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर भी देती हैं। निदेशिका सेजल पटेल ने कहा कि रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कल्पनाशक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। हमारा प्रयास है कि हर छात्र अपनी अलग पहचान बना सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील साहनी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि जीत से अधिक महत्वपूर्ण सीखने की भावना होती है। आज प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन से यह सिद्ध किया कि निरंतर प्रयास ही सफलता का सबसे बड़ा आधार है। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में शिक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और अंत में सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto